Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Crime

नालंदा में किराना दुकान में बिक रहा था गांजा.... पुलिस ने चलाई लाठी....165 ग्राम गांजा बरामद, एक गया जेल

Blog Image
799

राजगीर : बिहार की नालंदा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। राजगीर थाना पुलिस को गुरुवार शाम 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि आरओडीएल हाईस्कूल के पास स्थित एक किराना दुकान में गांजा की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही राजगीर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किराना दुकान पर छापेमारी की, जहां से 75 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुद्धा होटल राजगीर के पास स्थित गुमटी किराना दुकान से 80 ग्राम गांजा के साथ एक और व्यक्ति को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छबिलापुर थाना क्षेत्र के खैरामन निवासी 52 वर्षीय अजीत कुमार और राजगीर थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी 55 वर्षीय राजेश कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ राजगीर थाना कांड संख्या-29/25 के तहत NDPS ACT की धारा-20(b)(ii)(A) में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में प्रभारी निरीक्षक देवकांत कुमार के नेतृत्व में बीएमपी-6 रिजर्व गार्ड के सिपाही विजय शंकर और संजय साह शामिल थे।

RPS

Related Post