Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Tania
Crime

नालंदा में फूटा नकली शराब का भंडार! रॉयल स्टैग समेत 63 लीटर से ज्यादा जप्त, ब्लेंडिंग मशीन तक मिली

Blog Image
145

Nalanda : नालंदा जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बिहारशरीफ प्रखंड के सरवहदी गांव में मध्य निषेध विभाग की टीम ने छापामारी कर नकली विदेशी शराब निर्माण अड्डे का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई पूर्व में पकड़े गए दो युवकों की निशानदेही पर की गई थी, जिनके पास से रॉयल स्टैग ब्रांड की 36 बोतलें और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।  


छापामारी के दौरान टीम ने एक चहारदीवारी से घिरे परिसर और अंदर बने कमरों व शेड की पूरी तलाशी ली। जमीन में गाड़कर रखे गए स्थानों से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद हुई। विभाग ने मौके से रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 ml की 54 बोतलें, बिना लेबल की 25 बोतलें, पानी की बोतलों में भरी चार लीटर शराब, आठ लीटर अवैध सुशव, 15 लीटर क्षमता का स्पिरिट गैलन, नीला ड्रम, नल लगी प्लास्टिक बाल्टी और एक ब्लेंडिंग मशीन जब्त की। इस तरह कुल 63.25 लीटर विदेशी शराब और 8 लीटर अवैध सुशव बरामद हुआ।  

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शराब माफियाओं की कमर तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है। इस मामले के अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

मध्य निषेध विभाग, नालंदा ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री की गोपनीय सूचना तुरंत विभाग को दें। विभाग का कहना है कि छापामारी का यह अभियान आगे भी पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा। 

RPS

Related Post