बिहारशरीफ : सोमवार को अंबेर, बिहारशरीफ निवासी ममता देवी पति रणजीत कुमार सोमवार को कमरुद्दीनगंज बंधन बैंक से 1 लाख 23 हजार रुपये निकालकर निकलीं। रांची रोड पर पहुंची, वहां से टोटो रिक्शा ली और भराव मोड़ पहुंचकर साड़ी दुकान से खरीदारी की। छोटे थैले में रुपयों का पर्स रखा और टोटो में बैठ गईं। अमूल्या होटल के पास रुकीं, सामान खरीदने में व्यस्त रहीं, उसी दौरान टोटो चालक थैला, पैसे और सामान लेकर चम्पत हो गया।
महिला का आरोप ....थाने ने आवेदन लेने से किया इनकार
ममता देवी जब मंगलवार सुबह लहेरी थाना आवेदन देने पहुंचीं, तो थाना का जवाब शर्मनाक था, थाना में उन्हें बोला गया कि "अब आवेदन देकर क्या फायदा? टोटो वाला तो शहर से निकल गया होगा।"
निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी में दिखा टोटो रिक्शा
महिला ने कई दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, रिक्शा जरूर दिखा मगर उसमें नंबर नहीं था। नगर निगम बिहारशरीफ के असक्रिय कैमरों पर भी सवाल उठाते हुए महिला ने कहा कि जब सरकारी कैमरे ही नहीं चलते, तो अपराधियों की हिम्मत बढ़ेगी ही, जिले में बढ़ती चोरी, अपराध और पुलिस की लापरवाही पर ममता देवी और स्थानीय लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
सिस्टम की सुस्ती से आम नागरिकों की सुरक्षा राम भरोसे
सिस्टम की सुस्ती ने आम लोगों को सुरक्षा के नाम पर बेबस बना दिया है। मामला अब सुर्खियों में है, अपराधी बेखौफ, पुलिस ठंडी और सिस्टम नाकाम है यही है आज के बिहारशरीफ की सोचनीय तस्वीर।

